देशबड़ी खबर

भारत का बड़ा फैसला, 100 से ज्यादा अफगान सिखों और हिन्दुओं को दिया ई-वीज़ा

अफगानिस्तान में वर्तमान में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर लगातार सवाल उठते रहते हैं। हाल में ही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे में विस्फोट की खबर आई थी। इस विस्फोट में एक सिख सहित दो लोगों की मौत हुई थी जबकि कई घायल बताए गए थे। काबुल में गुरुद्वारे पर हमले के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक भारत ने अफगानिस्तान में रहने वाले सिखों को ई-वीजा देने की घोषणा की है। खबरों में बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में 100 से अधिक सिखों और हिंदुओं को प्राथमिकता के आधार पर ई-वीजा प्रदान की है। वर्तमान में अफगानिस्तान के हालात पर भारत काफी करीब से नजर बनाए हुए हैं। इस ई-वीजा को ऑनलाइन आवेदन के जरिए भी हासिल किया जा सकता है।

काबुल के गुरुद्वारे में हुए विस्फोट की भारत में निंदा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि ‘काबुल में कार्ते परवान गुरुद्वारे पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं। मैं इस बर्बर हमले की निंदा करता हूं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं। तालिबान शासित अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर किये गए हमलों में यह नवीनतम घटना है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘गुरुद्वारा कार्ते परवान पर हुए कायरतापूर्ण हमले की सभी को कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। हमले की खबर मिलने के बाद से हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण को लेकर है। विदेश मंत्राालय ने कहा कि भारत इस हमले को लेकर ‘‘अत्यंत चिंतित’’ है।

तीन हमलवार ढेर

काबुल में एक गुरुद्वारे में कई विस्फोट हुए, जिनमें एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। वहीं, अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक लदे एक वाहन को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोककर एक बड़ी घटना को टाल दिया। तालिबान द्वारा नियुक्त गृह मामलों के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि अफगानिस्तान में सिख समुदाय के पूजा स्थल पर नवीनतम लक्षित हमले में, शनिवार सुबह काबुल के बाग ए बाला क्षेत्र में कार्ते परवान गुरुद्वारे पर हमला हुआ और आतंकवादियों तथा तालिबान लड़ाकों के बीच कई घंटे तक मुठभेड़ चली। पझवोक समाचार एजेंसी ने बताया कि तालिबान सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button