खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

IPL 2025 : तुम्हे जाते देखना दुखद, उम्मीद है कि कभी फिर साथ होंगे…ऋषभ पंत से बोले दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने मंगलवार को ऋषभ पंत के टीम से अलग होने पर दुख जताने के साथ उम्मीद भी व्यक्ति की कि भविष्य में वे फिर कभी साथ आयेंगे। दिल्ली ने आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले कप्तान पंत को रिलीज कर दिया था। पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा।दिल्ली ने राइट टू मैच का प्रयोग करके पंत को वापिस लेने की कोशिश भी की लेकिन लखनऊ की आखिरी बोली का मुकाबला नहीं कर सके।

जिंदल ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, ऋषभ तुम मेरे छोटे भाई हो और हमेशा रहोगे। मैं तहेदिल से तुम्हे प्यार करता हूं । मैने हमेशा कोशिश की कि यह सुनिश्चित करूं कि तुम खुश हो और तुम्हारे साथ अपने परिवार की तरह रहा। जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स और जीएमआर टीम के सह मालिक हैं। पंत ने टीम से मतभेदों के बाद खुद को नीलामी में शामिल किया।

जिंदल ने कहा, तुम्हे जाता देखना दुखद है और मैं इसे लेकर काफी भावुक हूं। तुम हमेशा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहोगे और उम्मीद है कि एक दिन हम फिर साथ होंगे। उन्होंने लिखा, शुक्रिया ऋषभ। याद रखना कि हम हमेशा तुमसे प्यार करते रहेंगे। दुनिया जीत लो । दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शुभकामनायें। दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को बरकरार रखा । टीम ने जेक फ्रेजर मैकगुर्क को नौ करोड़ में फिर खरीदा जबकि केएल राहुल पर 14 करोड़ रूपये खर्च किये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button