देशबड़ी खबर

पांव पसार रहा कोरोना, महाराष्ट्र में नई SOP जारी, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

देश में कोरोना वायरस दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की है। सभी हेल्थकेयर फैसिलिटी को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के 5% मरीजों की जांच और तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश स्वास्थ्य विभाग ने सभी नगर निगमों, जिला परिषदों और जिला प्रशासनों को जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. निपुण विनायक ने कहा, “वर्तमान में ओमिक्रॉन वेरिएंट में JN.1, XFG और LF 7.9 शामिल हैं। ये वेरिएंट बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे हल्के लक्षण पैदा करते हैं।”

यहां पढ़ें SOP-

  1. जांच, आवश्यक दवाओं, PPE, आइसोलेशन बेड, मेडिकल ऑक्सीजन, ICU और वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता पर जोर देना चाहिए।
  2. इसके अलावा, PSA संयंत्रों की कार्यक्षमता और ऑक्सीजन तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जानी चाहिए। कार्रवाई की रिपोर्ट तुरंत राज्य सरकार को सौंपी जानी चाहिए।
  3. निर्देशों के अनुसार, जिला निगरानी इकाइयों को अपने क्षेत्रों में SARI/ILI मामलों की प्रवृत्ति पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए।
  4. हाथों की स्वच्छता, श्वसन स्वच्छता, उचित खांसी शिष्टाचार (खांसते/छींकते समय मुंह और नाक ढकना) और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने के लिए IEC गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए।
  5. बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को भीड़-भाड़ या खराब हवादार स्थानों से बचना चाहिए या ऐसे स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए।
  6. श्वसन रोग के लक्षण वाले लोगों को अपनी सेहत की निगरानी करनी चाहिए। सांस लेने में कठिनाई या सीने में दर्द जैसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य सुविधाओं से संपर्क करना चाहिए।

महाराष्ट्र में कोविड के कितने एक्टिव केस?

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 59 नए मामले सामने आए, जिनमें से 20 अकेले मुंबई से हैं। इसके साथ ही, राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बयान के अनुसार, जनवरी 2025 से राज्य में कुल 12,011 सैंपल की जांच की गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 494 है, जबकि 369 मरीज ठीक हो गए हैं। नए मामलों में से 20 मुंबई से, 17 पुणे नगर निगम सीमा क्षेत्र में, चार ठाणे से और एक पुणे जिले से है।

राज्य में कोविड-19 रोगियों में हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं और विभाग द्वारा जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुंबई में एक जनवरी से अब तक कोविड-19 के 483 मामले सामने आए हैं और इनमें से अधिकतर, 477 अकेले मई में सामने आये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button