उत्तराखंडदेशबड़ी खबर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में बोलेरो गिरने से 8 लोगों की मौत

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गहरी खाई में बोलेरो गाड़ी गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह वाहन सवारियों से भरा था। यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ है।

राहत और बचाव कार्य जारी 

बताया जा रहा है कि यह बोलेरो टैक्सी मुवानी से बकटा जा रही थी। जिसमें 13 लोग सवार बताए थे। इसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गई। प्रशासन के द्वारा सभी लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

मृतकों की अभी तक नहीं हो सकी पहचान

बोलेरो गाड़ी के खाई में गिरने के कारणों का भी पता किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है।

पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं

इससे पहले अप्रैल 2024 में पिथौरागढ़ के ऐंचोली इलाके में एक बोलेरो के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी जबक चार घायल हो गए थे। वहीं, जून 2023 में पिथौरागढ़ जिले के सामा होकरा इलाके में एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से दस तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button