देशबड़ी खबर

शराब, सिसोदिया और सीबीआई: दिल्ली ही नहीं 7 राज्यों में खंगाले जा रहे सबूत

दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी की जांच की सिफारिश के बाद सीबीआई ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी की गई। दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। दमन और दीव में भी सीबीआई का छापा चल रहा है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सीबीआई की टीम दिल्ली-एनसीआर समेत 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है। इनमें सिसोदिया का सरकारी आवास और आईएएस अफसर अरवा गोपी कृष्णा के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। गोपी कृष्णा ने ही एक्साइज पॉलिसी को तैयार किया था। इसके अलावा पॉलिसी से जुड़े रहे कुछ अन्य अधिकारियों के घर भी छापेमारी की सूचना है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी। दिल्ली के मुख्य सचिव की जुलाई में दी गई रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी, जिसमें जीएनसीटीडी अधिनियम 1991, कार्यकरण नियम (टीओबीआर)-1993, दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम-2009 और दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम-2010 का प्रथम दृष्टया उल्लंघन पाए जाने की बात कही गई थी।

इस बीच, सिसोदिया ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि वह सीबीआई का स्वागत करते हैं। उन्होंने ट्वीट किया,” सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-एक नहीं बन पाया।”

उन्होंने कहा, ” हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मेरे खिलाफ कई मामले किए गए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button