देशबड़ी खबर

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी 19वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 3 संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस लिस्ट में बीजेपी ने पंजाब की 3 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इस लिस्ट में बीजेपी ने आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को टिकट दिया है।

इन सीटों पर भी नाम घोषित

वहीं, लिस्ट में आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा के अलावा फिरोजपुर और संगरूर सीटों के उम्मीदवार भी घोषित किए गए हैं। बीजेपी ने फिरोजपुर से राणा गुरमीच सिंह सोढ़ी और संगरूर से अरविंद खन्ना को टिकट दिया है। इन नामों के घोषणा के साथ ही बीजेपी ने पंजाब की 12 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बीजेपी ने अभी भी फतेहगढ़ साहिब सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

5 लाख से ज्यादा युवा देंगे अपना पहला वोट

जानकारी दे दें कि पंजाब में नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक होगी। वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई तय है। राज्य में मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये 2,14,21,555 है, इसमें पुरुष मतदाताओं 1,12,67,019 और महिला वोटरों की संख्या 1,01,53,767 है। जबकि राज्य में 5,28,864 ऐसे वोटर हैं जो इस साल पहली बार अपना वोट देंगे यानी उनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button