उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी 3300 करोंड़ की सौगात, 164 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी वासियों को 3300 करोड़ की सौगात दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ के लिए 475 करोड़ की 164 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले का भारत और 2014 के बाद के भारत में काफी अंतर है। 2014 के पहले भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर कमजोर था। अटल जी ने अपने कार्यकाल में जो सड़क, फ्लाईओवर और हाईवे बनाए थे। वह ऐसे ही चल रहे थे। मोदी सरकार के नेतृत्व में बीते 9 साल में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में जितनी तेजी से काम हो रहा है और इन्फ्रास्ट्रक्चर आ रहा है। इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर होकर रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि 6 इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात हुई थी। यूपी में अभी तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और आने वाले समय में और भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा आठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है।

वहीं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे भारत में आप सड़क मार्ग से कम समय में दूरी तय कर सकते हैं। लखनऊ के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जो जो मांगा वह हमनें दे दिया और आज लोकार्पण में शामिल होने पर मुझे खुशी होती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button