देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की दूसरी सूची में 23 नाम, देखें किसे किस सीट से मिला टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिहाज से पार्टी अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और यहां कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंध में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) भी शामिल हैं। तीनों पार्टियां यहां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में तीनों पार्टियां 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, बची हुई 18 सीटें गठबंधन के अन्य दलों को दी जा सकती हैं।

कांग्रेस के अलावा एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुके हैं। उद्धव ठाकरे के गुट की शिवसेना 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं, शरद पवार की एनसीपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ नाम शामिल किए थे। जल्द ही महाविकास अघाड़ी अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा।

सुनील केदार की पत्नी अनुजा सुनील केदार को टिकट

सावनेर विधानसभा से सुनील केदार की पत्नी अनुजा सुनील केदार को टिकट मिला है। सुनील केदार कांग्रेस के सावनेर से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। एनडीसीसी (नागपुर डिस्ट्रक्ट सेंट्रल कॉपरेटिव  बैंक) में 117 करोड़ के घोटाले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनील को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके साथ ही रिप्रेसन्टेशन  ऑफ पीपल्स एक्ट के तहत पांच साल तक उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई गयी थी। सुनील केदार ने हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी।

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

महाराष्ट्र चुनाव का पूरा शेड्यूल-:

चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख- 22.10.2024 (मंगलवार)

नामांकन करने की अंतिम तारीख- 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख- 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख- 04.11.2024 (सोमवार)
मतदान की तारीख- 20.11.2024 (बुधवार)
मतगणना की तारीख- 23.11.2024 (शनिवार)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button