देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक, नेता प्रतिपक्ष के पद पर चर्चा होने की संभावना

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने मंगलवार को अपने विधायकों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा पेश करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एच. के. पाटिल शामिल होंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार के शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया है। उन्होंने रविवार को शिवसेना-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री जबकि राकांपा के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने विधायक जितेंद्र अव्हाड को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, “कांग्रेस ने कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा पेश करने पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।” उल्लेखनीय है कि शरद पवार ने कहा है कि एमवीए के घटक दल कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा करना उचित है।

थोराट ने दावा किया कि राकांपा विधानसभा में केवल अपने दल का नेता नियुक्ति कर सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि विधायक दल में विभाजन के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ कितने विधायक हैं, यह पता लगाए जाने के बाद नए नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति में कोई समस्या नहीं होगी। महाराष्ट्र की 288-सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 45 विधायक हैं। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार के राजनीतिक घटनाक्रम को “राज्य की राजनीतिक संस्कृति पर काला धब्बा” बताया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button