देशबड़ी खबर

गुजरात में हुआ बड़ा हादसा, वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा, नदी में गिरी कई गाड़ियां, अब तक 4 की मौत

गुजरात में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां वडोदरा के पादरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल आज सुबह ढह गया। इस कारण वहां हड़कंप मच गया। इस घटना में पुल के ऊपर से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो और एक जीप समेत चार वाहन माही नदी में गिर गए। पुल के टूटने की वजह से एक टैंकर अब भी पुल पर लटका हुआ है। इस घटना में अबतक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। बता दें कि जब यह हादसा हुआ तो मुजपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके साथ ही पादरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की।

घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन की टीम

बता दें कि इस पुल को पादरा-गंभीरा पुल के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल के ढहने की जानकारी जैसे ही मुजपुर गांव के लोगों को मिली, तो लोग राहत बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद माही नदी में गिरे वाहनों से तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। हालांकि, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई। बता दें कि घटनास्थल पर प्रशासन की टीम मौजूद है और नदी में गिरे वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। साथ ही माही नदी में तैराकों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है।

लापरवाही का आरोप

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे कि लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि दशकों पुराने पुल की मरम्मत के लिए बार-बार अनुरोध किया गया, लेकिन प्रशासन ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेतावनियों के बावजूद, अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण पुल ढह गया और कई लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि वडोदरा और आणंद के बीच एक प्रमुख मार्ग गंभीर पुल पिछले कुछ वर्षों में काफी जर्जर हो चुका था और अब भारी यातायात के लिए यह पुल उपयुक्त नहीं था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button