उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बन रहे मैरिज लाॅन को एलडीए किया जमींदोज

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पुलिस बल के साथ कृष्णा नगर क्षेत्र में फीनिक्स मैरिज लाॅन एंड बैन्क्वेट हाॅल जमींदोज कर दिया। जो बिना मानचित्र के चार मंजिल निर्माण कर संचालित किया जा रहा था। जिसे बुलडोजर से ध्वस्त करने में सात घंटे लगे।

बुधवार को उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जोन-2, कृष्णा नगर थाना अंतर्गत ग्राम बरिगवां में जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। कानपुर रोड पर करीब 15 हजार वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखंड पर बिना मानचित्र स्वीकृति के चार मंजिला भवन फीनिक्स मैरिज लाॅन एंड बैन्क्वेट हाॅल का संचालन करना पाया।

जांच के दौरान स्वामी अमित अरोड़ा द्वारा कोई स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया था। जो अवैध मानते हुए चार मंजिला लॉन व बैंक्वेट हॉल बुलडोजर से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता वाईपी सिंह, आलोक सिंह, अजय गोयल, अवर अभियंता उस्मान अली व नागेन्द्र मिश्रा रहे। देवांश ने बताया कि कार्रवाई विहित न्यायालय के आदेश पर की गई है। करीब सात घंटे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली।

तीन बुलडोजर व 22 श्रमिक लगे

मैरिज लाॅन ध्वस्त करने के लिए एलडीए की टीम पुलिस बल के साथ सुबह से ही पहुंच गई। कार्रवाई के लिए तीन बुलडोजर, 22 श्रमिक व तीन सहायक अभियंता लगाए गए। जिन्होंने 11 बजे मैरिज लॉन ध्वस्त करना शुरू किया और शाम पांच बजे तक पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। एलडीए की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई गई। सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अनुभवी अभियंता भी मौजूद रहे और उनके द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

पुलिस ने भीड़ को हटाया, बोली, बवाल नहीं आभार जताने आए

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। इससे पुलिस को बवाल की आशंका हुई और लोगों को वहां से हटाने लगी। इस बीच लोगों ने पुलिस से कहा कि हम लोग बवाल करने नहीं आए हैं, बल्कि यह अच्छा काम हुआ है जिसका आभार जताने आए हैं। क्योंकि इस बैंक्वेट हॉल से सड़क पर वाहनों से जाम लगता था। इससे परेशानी होती थी और अब छुटकारा मिल जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button