उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, हर समाधान की गारंटी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: 20 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा  प्रत्येक  व्यक्ति की हर समस्या के समाधान की यात्रा है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी,हर समस्या के समाधान की गारंटी है। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज विकास खण्ड बख्शी का तालाब के ग्राम -सोनवा  में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश व प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है।अब आम लोगों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। हर व्यक्ति इस यात्रा को लेकर  बहुत उत्साहित है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं। मोदी की गारंटी वाली गाड़ीश् के  सत्कार की भी एक बड़ी स्पर्धा चल रही  है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है।इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं।हमारा संकल्प, विकसित भारत के लक्ष्य  को हासिल करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

इस यात्रा का उद्देश्य वंचितों तक पहुंचना है ,उन कमजोर लोगों तक पहुंचना  है,जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठाया है।और योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना है और लाभ  दिलाना है। इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में लोगों को केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।

इस अवसर पर उन्होंने गांव, गरीब, वंचितों शोषितों महिलाओं, नौजवानो व समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई व कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे  में विस्तार से प्रकाश डाला। कहा देश में 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिये गये हैं, जो शेष रह गये होंगे, उनको भी आवास देने की गारंटी है।  स्वयं सहायता समूहों की 2करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाना है।कहा कि मा0मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनने की गारंटी है। कहा कि  भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। उन्होंने नारी शक्ति वन्दन अधिनियम की चर्चा करते हुए  महिलाओं को दिये जा रहे अधिकारों के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि गांव -गरीब के लिए समर्पित सरकार है। कहा कि श्री  राम लला 22 जनवरी को 500 साल बाद अपने जन्म स्थान पर  विराजमान होंगे।

इस अवसर पर होने वाले आयोजनो का सभी लोग हिस्सा बने। इस  अवसर पर उन्होंने  शपथ दिलाई कि ष् हम भारत को 2047तक  आत्मनिर्भर और विकसित  राष्ट्र बनाने के  सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने  वालों का सम्मान करेंगे,और नागरिक होने का कर्तव्य निभायेंगेष्। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व  उत्कृष्ट कार्य करने वाले  कर्मचारियो  व जनप्रतिनिधियों  को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button