देशबड़ी खबर

Nagaland Assembly Election Result 2023: 60 साल में पहली बार विधानसभा में आधी आबादी की एंट्री, नागालैंड ने रचा इतिहास

कोहिमा। नागालैंड के 60 साल के इतिहास में पहली बार विधानसभा में आधी आबादी यानी महिलाओं की एंट्री होगी। BJP-NDPP गठबंधन की उम्मीदवार हेकानी जखालु (Hekani Jakhalu) ने दीमापुर-3 से जीत दर्ज करने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अजहेतो ज़िमोमी (AZHETO ZHIMOMI) को 1536 वोटों से हराया। हेकानी के अलावा सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार सलहौतुओनुओ क्रूस (Salhoutuonuo Kruse) ने पश्चिमी अंगामी एसी (Western Angami AC) से जीत हासिल की।

 

हेकानी जखालु अमेरिका से कानून की पढ़ाई की है। वह पिछले काफी समय से नागालैंड में सामाजिक कार्य कर रही थी. वह यूथनेट (YouthNet) की फाउंडर है। हेकानी को नारी शक्ति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। जखालु ने अपने मनीफेस्टों में दीमापुर को और मॉडल बनाने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने यूथ डेवलपमेंट, महिला सशक्तिकरण और माइनॉरिटी राइट्स को लेकर बात की थी।

नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें चार महिलाएं शामिल थीं। नागालैंड में सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा का गठबंधन है। एनडीपीपी 40 तो बीजेपी 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे थे. एनडीपीपी ने 2018 में इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उसे जनता दल यूनाइटेड और एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन मिला था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button