इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्होंने कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय न जाकर घर से ही कामकाज संभालने का निर्णय लिया है। पीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, डॉक्टरों की सलाह पर नेतन्याहू को आराम करने की हिदायत दी गई है।
हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और गंभीर खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन एहतियातन वे सभी सरकारी बैठकों और कार्यों को वर्चुअल माध्यम से कर रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही दुनियाभर में उनके समर्थक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि नेतन्याहू पिछले कुछ हफ्तों से अत्यधिक व्यस्तता और तनाव में थे, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ा। उनके स्वास्थ्य से जुड़े हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है।



