देशबड़ी खबर

6 राज्यों में NIA की छापेमारी; ISIS के 13 संदिग्ध ठिकानों पर घंटों से छानबीन जारी, कई हिरासत में

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 6 राज्यों में 13 अलग-अलग जगहों पर आज छापा मारा है। यह छापेमारी ISIS से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चल रही है। NIA ने जिन राज्यों में रेड डाली उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। एजेंसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल-रायसेन, गुजरात के भरूच-सूरत-नवसारी-अहमदाबाद, बिहार के अररिया, कर्नाटक के भटकल-टुंकुर, महाराष्ट्र के कोल्हापुर-नांदेड़ और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले छापेमारी जारी है।

बीते कई घंटों से चल रही छापेमारी में एनआईए की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है और सभी चीजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इलाके में भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। अब तक की तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज/सामग्रियां बरामद हुई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

एसडीपीआई से जुड़े लोगों की जगहों पर छापेमारी!

NIA की ओर से केस दर्ज करने और मामले की गहन जांच शुरू करने के एक हफ्ते बाद ये छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है, ये सभी जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े लोगों के हैं। एनआईए ने इसी साल 25 जून को आईपीसी की धारा 153 ए, 153 बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18 बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गुजरात में ATS तीन लोगों से कर रही पूछताछ

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी खुलासा करने के लिए और कुछ नहीं है। इसके अलावा, जांच एजेंसी फुलवारी शरीफ मामले में उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने के संबंध में गुरुवार से नालंदा जिले सहित बिहार में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button