बड़ी खबरविदेश

नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत को मिली बड़ी सफलता

वाशिंगटन: भारत का भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहाल दीपक मोदी अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। भारत के लिए इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को अमेरिका में 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा संयुक्त रूप से दायर प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है।

इस सेक्शन के तहत की गई गिरफ्तारी

प्रत्यर्पण का अनुरोध क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी सेक्शन 120 बी, 201 इंडियन पीनल कोड और 3 प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत किया गया था। नीरव मोदी के साथ ही नेहाल मोदी पर भी पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। सीबीआई और ईडी की जांच के मुताबिक नीरव मोदी के इस स्कैम को अंजाम देने में उसके भाई नेहाल मोदी ने अहम रोल निभाया था। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश भी जांच एजेंसियां यूके से कर रही हैं। सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई की है। इसमें नेहाल मोदी जमानत के लिए भी अपील कर सकता है और यूएस अथॉरिटी भारतीय एजेंसियों के तर्क पर इसका विरोध करेंगी।

नेहाल मोदी पर क्या हैं आरोप

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आपराधिक आरोपों पर आधारित है। इनमें से पहला धन शोधन का मामला है, जोकि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 3 के अंतर्गत दर्ज है। जबकि दूसरा आपराधिक साजिश का मामला, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और 201 के तहत है।

पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी

नेहाल मोदी (46) भारत में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े लगभग 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है। यह मामला देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक माना जाता है। इस बहुचर्चित घोटाले में नेहाल के साथ उसके भाई नीरव मोदी और रिश्तेदार मेहुल चोकसी का भी नाम शामिल है। जांच एजेंसियों के अनुसार नेहाल ने घोटाले से अर्जित काले धन को वैध बनाने और छिपाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

भार की बड़ी कूटनीतिक सफलता

नेहाल मोदी की यह गिरफ्तारी भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी जीत मानी जा रही है। खासतौर पर ऐसे समय में जब नीरव मोदी पहले से ही ब्रिटेन में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है। ऐसे में उसके भाई का भी गिरफ्तार होने भारतीय एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता है। (भाषा)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button