देशबड़ी खबर

SC के फैसले पर बोले शिंदे, कहा- सत्य की हुई जीत…अब जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। शिंदे और उद्धव ठाकरे समूह के बीच शिव सेना को लेकर लड़ाई के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिंदे ने कहा, “आज सत्य की जीत हुई है।” उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी सरकार को गैर संवैधानिक करार दिए जाने को लेकर कहा कि उच्चतम न्यायालय ने प्रमाणित कर दिया है कि उनकी सरकार वैधानिक है।

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “हमने अपने धनुष और तीर की रक्षा की है और बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर स्थापित पार्टी की है। वहीं, आपने सत्ता के लिए, मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अपने आदर्शों को गिरवी रख दिया था।” उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने शिव सेना के अधिकतर विधायकों का समर्थन खो दिया था। इस वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया था, जैसा कि वह दावा कर रहे

वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शीर्ष अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “यह लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की की जीत है।” उन्होंने फैसले से संबंधित चार बिंदुओं को प्रस्तुत किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि शीर्ष न्यायपालिका ने कहा कि शिंदे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में राज्यपाल गलत नहीं थे और मौजूदा सरकार संवैधानिक है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button