देशबड़ी खबर

Operation Ajay: इजरायल से भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था पहुंचा दिल्ली, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया स्वागत

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल से शनिवार को भारतीय के लिए रवाना हुआ जत्था, एक विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। दरअसल,  भारत ने सात अक्टूबर को गाजा से हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया था।

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने पहले घोषणा की थी कि बेन गुरियन हवाई अड्डे से शनिवार को दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर और दूसरी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर रात 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई।

197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर (भारतीय समयानुसार रात 8.10 बजे) स्वदेश रवाना हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। यात्री भारत लौट रहे हैं।

’’ इजराइल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में रह रहे लेकिन भारत लौटने के इच्छुक लोगों से संलग्न फॉर्म तत्काल भरने का अनुरोध किया जाता है।’ राजदूत संजीव सिंगला ने  बताया, ‘‘दूतावास इजराइल में हमारे उन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है जो देश छोड़ना चाहते हैं।

हमने छात्रों, नर्स और व्यवसायी समेत अन्य लोगों से संपर्क किया है। उनमें से कुछ वास्तव में स्वयंसेवकों के रूप में हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम सभी से संयमित रहने का आग्रह करते हैं।’’ इजराइल में भारतीय दूतावास ने दिन में ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास ने शनिवार को दो विशेष उड़ानों को लेकर अगले जत्थे के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ई-मेल किया है।

अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश बाद की उड़ानों के लिए भेजा जाएगा।’’ दूतावास के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद यात्रियों को ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर चुना जाता है। उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है। इजराइल से पहली विशेष उड़ान बृहस्पतिवार को 212 लोगों को लेकर रवाना हुई। 235 भारतीय नागरिकों के दूसरा जत्थे ने शुक्रवार देर रात उड़ान भरी। अब तक कुल 644 भारतीय नागरिकों की इजराइल से निकासी हो चुकी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button