उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण का किया गया स्वागत

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

मीरगंज।नेशनल हाइवे स्थित फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर शनिवार को करीब सवा दस बजे ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से प्रदेश सरकार के पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर का जोरदार स्वागत किया गया।ओमप्रकाश राजभर रामपुर से चलकर बरेली जा रहे थे।ओमप्रकाश राजभर टोल प्लाजा पर हुए स्वागत समारोह से गदगद हो गए।

पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बरेली के लोग बहुत अच्छे हैं।पंचायती राज विभाग में जनपद से सराहनीय कार्य हो रहे हैं। इस दौरान उपनिदेशक पंचायती राज विभाग महेंद्र सिंह , जिला पंचायती राजअधिकारी कमल किशोर, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंजना सिरोही, एडीओ पंचायत भोजीपुरा शशांक सक्सेना, एडीओ पंचायत फतेहगंज पश्चिमी सतीश शर्मा, एडीओ पंचायत मझगवां अभय आर्य, एडीओ पंचायत मीरगंज महेश गंगवार, प्रांतीय मंत्री/जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जितेंद्र गंगवार, महामंत्री उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ बरेली करन सिंह,हर्ष चौहान, अमित गंगवार कोषाध्यक्ष, गजेंद्र वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज पटेल संगठन मंत्री, शेर सिंह मीडिया प्रभारी, आलोक गंगवार विधिक सलाहकार,एम अनस, सत्य प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र गंगवार, अतुल सक्सेना, अक्षय गुप्ता, शशांक शर्मा, सुनील कुमार,आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button