देशबड़ी खबर

‘पंत ठीक हैं’, ऋषभ से मिलने के बाद बोले अनुपम खेर और अनिल कपूर

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. ये हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ. क्रिकेटर दिल्ली से वापस अपने घर रुड़की जा रहे थे. उस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और कार में आग लग गई. आग इतनी ज्यादा थी कि ऋषभ की मर्सिडीज कार जलकर खाक हो गई. अच्छी खबर ये है कि अब ऋषभ खतरे से बाहर हैं और उन्होंने बताया है कि झपकी लगने के चलते उनका कार से नियंत्रण खो गया.

इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर और अनिल कपूर , ऋषभ पंत का हाल-चाल पता करने अस्पताल पहुंचे. दोनों एक्टर आज सुबह यानी शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने ऋषभ पंत और उनके परिवार से मुलाकात की. साथ ही उनकी सेहत की जानकारी भी ली. ऋषभ के साथ उनकी मां के अलावा करीबी रिश्तेदार भी अस्पताल में मौजूद थे. अनुपम खेर और अनिल कपूर जब ऋषभ से मुलाकत करके अस्पताल से बाहर निकले तो उन्होंने क्रिकेटर की सेहत की जानकारी भी दी.

अनुपम खेर और अनिल कपूर का कहना है कि, अब वह ठीक हैं. हम यहीं थे तो हमने सोचा कि देश के एक जिम्मेदार नागनिक होने के नाते हम उनसे मिलने आए थे. उनकी माता जी से भी मुलाकात की. वहां उनके कई रिश्तेदार भी मौजूद थे. वहीं अनिल कपूर ने कहा, हम पूर देश के लोगों की दुआ उन तक पहुंचाने आए थे. हमने उन्हें हंसाया भी. काफी बातें भी की. वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर फिर से खेलते हुए नजर आएंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button