देशबड़ी खबर

पवन खेड़ा को प्लेन से उतारा जाने का मतलब ‘भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई’ : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि एक तरफ केंद्र सरकार राज्य में हमको परेशान कर रही है कि हम ठीक से आयोजन न कर पाएं, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी की गई। 3 कार्यालय में कल फिर से छापेमारी की गई थी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान में चढ़ने से रोके जाने पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल बोले, दूसरी तरफ कांग्रेस के हमारे नेताओं को यहां आने से रोका जा रहा है। पवन खेड़ा को प्लेन से उतारा जाने का मतलब यह है कि भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस के महाधिवेशन (Congress Convention) की तैयारियां जोरों पर है, कांग्रेस के नेताओं का स्वागत करने के लिए पूरा छत्तीसगढ़ बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन होना है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि कांग्रेस का इतना बड़ा महाकुंभ पहली बार छत्तीसगढ़ की धरती पर होने जा रहा है। हम सभी उत्सुक हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button