देशबड़ी खबर

PM ने की आंध्र प्रदेश के एम्स मंगलगिरी की उपलब्धियों की सराहना

हैदराबाद/नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में एम्स मंगलागिरी के 10 लाख आउट पेशेंट परामर्श का आंकड़ा पार कर लेने की उपलब्धि की बुधवार को जमकर सराहना की।

एम्स मंगलागिरी के 10 लाख आउट पेशेंट परामर्श के ट्वीट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने ट्वीट किया, “संस्था द्वारा एक अच्छी उपलब्धि। हाल ही में मन की बात के एक कार्यक्रम में मैंने इस मुद्दे पर चर्चा की थी जिसमें एक डॉक्टर और टेली-परामर्श से लाभान्वित होने वाले व्यक्ति के साथ बातचीत शामिल थी।”

इससे पहले एम्स मंगलागिरी ने 03 अप्रैल को ट्विटर पर कहा था, “एक और मील का पत्थर! हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे संस्थान ने आज 10 लाख (1000000) आउट पेशेंट परामर्श को पार कर लिया है । हम पर विश्वास करने के लिए मरीजों का धन्यवाद।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, “ शाबाश! मंगल एम्स आंध्र प्रदेश,10 लाख आउट पेशेंट परामर्श के मील के पत्थर को पार करने पर यहां के डॉक्टरों और कर्मचारियों को बधाई। बड़े उत्साह और समर्पण के साथ समाज, मानवता और राष्ट्र की सेवा करते रहें।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button