देशबड़ी खबर

मोरबी दुर्घटना: अस्पताल में घायलों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, घटनास्थल पर टूटे पुल का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है। 30 अक्टूबर को मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है। इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को मोरबी में स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी में चल रहे रेस्क्यू अभियान के बारे में भी जानकारी ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी हादसे का घटनास्थल पर जाकर मुआयना कर लिया है। अब उनका काफिला अस्पताल के लिए निकल गया है। उन्होंने वहां जाकर घायलों से मुलाकात की। उनका हाल-चाल जाना। उन्हें सही ढंग से इलाज मिल पा रहा है या नहीं इस बाबत घायलों से प्रधानमंत्री ने बात भी की।

गुजरात के मोरबी पुल हादसे में पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुल का रखरखाव करने वाली ओरेवा कंपनी ही हादसे के लिए सवालों के घेरे में है। कंपनी ने नगरपालिका से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट लिए ही पुल को खोल दिचा था। साथ ही कंपनी ने तय समय से पहले ही पुल आम लोगों के लिए खोला था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवलस पर केवड़िया में कहा था कि उनका दिल मोरबी के पुल हादसे की पीड़ा से भरा हुआ था। इस दौरान मोदी का गला भी रुंधा। भावुक मन से मोदी ने कहा कि मैं एकता नगर में हूं, लेकिन मेरा मन मोरबी पीड़ियों से जुड़ा हुआ है। बहुत कम ऐसी पीड़ा मैंने अनुभव की होगी। एक तरफ दर्द और पीड़ा से भरा मेरा दिल है और दूसरी तरफ कर्म और कर्तव्य का पथ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button