देशबड़ी खबर

पीएम मोदी आज लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा, 6000 खास मेहमान होंगे मौजूद, जानें इनके बारे में

भारत 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश के नाम संबोधन देंगे। आपको बता दें कि इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत@2047’ रखी गई है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष लाल किले पर समारोह देखने के लिए 6,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये खास मेहमान।

यहां देखें कौन-कौन होंगे मेहमान:

  • लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में अटल इनोवेशन मिशन और पीएम एसएचआरआई (राइजिंग इंडिया के लिए प्रधान मंत्री स्कूल) योजना से लाभान्वित छात्र, और ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भाग लेंगे। मेहमानों में जनजातीय कारीगर/वन धन विकास सदस्य और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्त पोषित जनजातीय उद्यमी भी शामिल हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी लाल किले पर मौजूद होंगे।

  • लाल किले पर मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, निर्वाचित महिला प्रतिनिधि, संकल्प के लाभार्थी: महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी पहल, सखी केंद्र योजना, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाइयों के कार्यकर्ता भी इस समारोह के गवाह बनेंगे।
  • हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रत्येक ब्लॉक से एक अतिथि, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता, प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के छात्र और प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं में संतृप्ति हासिल करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • इस भव्य समारोह को देखने के लिए पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 2,000 लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। MyGov और आकाशवाणी के सहयोग से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के तीन हजार (3,000) विजेता भी इस समारोह का हिस्सा होंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का शेड्यूल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लाल किले पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद 7 बजकर 33 मिनट पर पीएम मोदी देश के नाम संबोधन देंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button