देशबड़ी खबर

PM मोदी आज करेंगे ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का शुभारंभ, 34 देश और 16 संगठन लेंगे हिस्सा; ये है पूरा प्रोग्राम

अहमदाबाद: वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 का आज से आगाज होने जा रहा है। इस बार समिट में दुनिया भर के 34 देश शामिल हो रहे हैं जिसमें 18 देशों को गवर्नर और मंत्री मौजूद रहेंगे। साथ ही 15 से ज्यादा ग्लोबल सीईओ भी समिट में पहुंचेंगे जिसके चीफ गेस्ट यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली इस समिट के 10वें संस्करण का शुभारंभ सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी टॉप ग्लोबल कंपनियों के CEO के साथ भी मीटिंग करने वाले हैं। समिट में कंपनियां अत्याधुनिक तकनीक से बने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी जिसमें भविष्य के भारत की झलक दिखेगी। इसमें 1 लाख से ज्यादा देशी और विदेशी निवेशक शिकरत करने वाले हैं।

इस बार वाइब्रैंट गुजरात समिट कितना ज्यादा वाइब्रैंट होने वाला है?

माना जा रहा है कि इस बार के वाइब्रेंट गुजरात समिट में पहले साइन हुए सभी MoU का रिकॉर्ड टूटने वाला है।

दुनिया के कई देश इस समिट को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। UAE, चेक गणराज्य, मोज़ाम्बिक और तिमोर-लेस्ते के लीडर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही  इस बार गुजरात समिट में ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, एस्टोनिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, यूएई , यूके, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, नीदरलैंड, रूस, रवांडा, जापान, इंडोनेशिया और वियतनाम समेत कई देशों की भागीदारी दिखेगी।

टेस्ला के गुजरात आगमन का हो सकता है ऐलान

इस वाइब्रेंट समिट में सभी की नजरें गुजरात के ऑटो सेक्टर पर लगी हैं। कंपनियां अत्याधुनिक तकनीक से बने प्रोडक्ट दिखाएंगी जिसमें भविष्य के भारत की झलक दिखेगी। समिट में टेस्ला के भी गुजरात आगमन का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही मारुति और देश की अन्य ईवी व्हीकल बनाने वाली कंपनियों की तरफ से बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है। सेमीकंडक्टर की कंपनियां भी बड़े ऐलान कर सकती हैं तो ई-व्हीकल, स्टार्टअप, एमएसएमई, समुद्री इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी की कंपनियां अत्याधुनिक तकनीक से बने प्रोडक्ट को प्रदर्शित करेंगी।

गुजरात वाइब्रेंट समिट की शुरुआत साल 2003 में नरेंद्र मोदी ने ही की थी ये उन्हीं का विजन है जो पिछले 20 सालों से भारत में  निवेश के दरवाजे खोल रहा है। एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुआ है और जो गुजरात के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button