देशबड़ी खबर

अमृतपाल सिंह समेत छह सहयोगी को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंटरनेट सेवाएं भी बंद

चंडीगढ़। पंजाब में इंटरनेट सेवाएं रविवार तक निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। वहीं कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह समेत छह सहयोगियों को शनिवार को जालंधर में हिरासत में लिया गया। सिंह के समर्थकों ने यह जानकारी दी।

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख सिंह के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। एक वीडियो में अमृतपाल को एक वाहन में बैठे हुए भी देखा जा सकता है और उसके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी ‘भाई साहब’ (अमृतपाल) के पीछे पड़े हैं। एक अन्य समर्थक ने वीडियो साझा किया है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे हैं।

पिछले महीने अमृतपाल और उसके समर्थक तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में घुस गए थे। इस दौरान, अमृतपाल के एक करीबी को छुड़ाने के लिए उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button