देशपंजाबबड़ी खबर

पंजाब विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट: जालंधर सीट पर AAP के मोहिंदर भगत जीते, दूसरे स्थान पर रही BJP

चंडीगढ़: पंजाब की एक विधानसीट पर हाल ही में उपचुनाव हुआ। इस सीट पर आज शनिवार को मतगणना हुई। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में कुल 13 चरणों के तहत गिनती हुई। यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बीजेपी उम्मीदवार शीतल अंगुराल को हरा दिया है।

आप नेता मोहिंदर भगत जीते

कुल 13 चरणों में हुई मतगणना के बाद पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी के नेता मोहिंदर भगत जीत गए। मोहिंदर भगत ने 37325 वोटों से जीत दर्ज की है। मतगणना समाप्त होने के बाद दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल रहे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर हैं। जालंधर में मोहिंदर भगत के घर पर जश्न मनाया जा रहा है। उनके परिवार के सदस्य और समर्थक मतगणना के बाद मिली जीत से बेहद खुश हैं। मोहिंदर भगत पहले दौर की मतगणना से ही बढ़त बनाए हुए थे। वहीं शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुरजीत कौर चौथे स्थान पर, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार बिंदर कुमार पांच स्थान पर हैं।

शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

बता दें कि आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ था और मतदान प्रतिशत 54.98 रहा था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए, उपचुनाव में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण था, क्योंकि उनकी पार्टी ‘आप’ को लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी राज्य की 13 संसदीय सीट में से सिर्फ तीन पर जीत हासिल कर सकी थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button