उत्तर प्रदेशबड़ी खबररायबरेली

रायबरेली: मृत दलित युवक अर्जुन पासी के परिजनों से मिले राहुल गांधी, कहा- न्याय मिलने तक संघर्ष करेंगे हम

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के नसीराबाद में हाल में कथित रूप से मार दिये गये एक दलित युवक के परिवार से मिले और कहा कि जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक ‘हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।’

राहुल गांधी ने दलित युवक के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा, “यहां पर जो सभी लोग हैं वे न्याय मांग रहे हैं क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के पुलिस अधीक्षक ‘मास्टरमाइंड’ पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं बल्कि छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और सबको न्याय मिले… जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।” इससे पहले कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष अजय राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि गांधी दोपहर करीब एक बजे अमेठी जिले के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से रायबरेली के नसीराबाद के लिए रवाना हुए, जहां हाल में एक दलित युवक की कथित रूप से हत्या कर दी गई थी।

गांधी के साथ अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे। सलोन इलाके के नसीराबाद थाना क्षेत्र के भुवालपुर सिसनी गांव में 11 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद अनुज पासी (22) नामक एक दलित युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के अनुसार इस सिलसिले में अब तक कम से कम छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव में बीते 11 अगस्त को 21 वर्षीय युवक अर्जुन पासी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक की मां की तहरीर पर सात नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 13 अगस्त को ही 06 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले को लेकर लगातार कई संगठन और राजनीतिक दल प्रदर्शन कर रहे हैं और पीड़ित परिवार के गांव पहुंचकर उनकी हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दे रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button