बड़ी खबररायबरेली

रायबरेली: सुजीत कुमार को त्रिपुरा में मिला प्रथम पुरस्कार, राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर UP का किया प्रतिनिधित्व

महराजगंज, रायबरेली। जनपद में मत्स्य पालन का काम कर रहे सुजीत कुमार चौधरी ने एक बार फिर से रायबरेली जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर मत्स्य किसान विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा अगरतला त्रिपुरा में कराये गए कार्यक्रम में सुजीत कुमार ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने और प्रदेश द्वारा किये जा रहे कार्य को प्रस्तुत किया। इस पर मत्स्य विभाग के मंत्री सुधागांशु दास ने प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।

बीते सोमवार व मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के कई प्रदेशों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सुजीत चौधरी को मिला। द्वितीय पुरस्कार त्रिपुरा और तृतीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ को मिला।इस अवसर पर मत्स्यकि क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित रहे।जिसमे प्रमुख रूप से पद्मश्री डॉ एम वी गुप्ता , निदेशक आईसीएआर-सीआईएफआरआई बी के दास, डॉ पी दास , डॉ दिलीप कुमार एवं डीन कॉलेज ऑफ फिशरीज त्रिपुरा डॉ आर के साहा मौजूद रहे।

प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सुजीत कुमार चौधरी को राष्ट्रीय मत्स्य किसान विज्ञान कांग्रेस का चेयर पर्सन भी बनाया गया। जो उत्तर प्रदेश एवं जिले के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रदेश से आये हुए मत्स्य पलकों ने अपने कार्य को प्रदर्शित किया और सुजीत चौधरी ने अन्य पैनेलिस्ट के साथ उनका अवलोकन किया।

सुजीत ने बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री,मत्स्य विभाग डॉ संजय निषाद, प्रदेश के निदेशक-मत्स्य प्रशांत शर्मा, प्रदेश के सयुक्त निदेशक-मत्स्य एन एस रहमानी, उप निदेशक-मत्स्य (प्लानिंग) अंजना वर्मा, उप निदेशक-मत्स्य (लखनऊ) हरेंद्र प्रसाद, उप निदेशक-मत्स्य (हेडक्वार्टर) पुनीत कुमार, सहायक निदेशक-मत्स्य (रायबरेली) सुनीता वर्मा एवं मत्स्य निदेशालय में कार्यरत बिपिन त्रिपाठी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने हमें प्रेरित किया व कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर दिया।

राष्ट्रीय मत्स्य किसान विज्ञान कांग्रेस के मेंबर बने सुजीत

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सुजीत चौधरी को राष्ट्रीय मत्स्य किसान विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में कमेटी का मेंबर चुना गया। मत्स्य किसान विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर की एक समिति है जो मत्स्य पालकों के उत्थान एवं प्रोत्साहन के लिए बनाई गयी है। वह उत्तर प्रदेश से इसके पहले मेंबर हैं।

भारत सरकार ने बेस्ट फिश फार्मर (इनलैंड) के अवार्ड से किया सम्मानित

जनपद सहित अन्य जनपद में मत्स्य पालन कर रहे सुजीत चौधरी लगभग 200 एकड़ में मत्स्य पालन कर रहे हैं एवं कई युवाओं और किसानो को मत्स्य पालन करवा भी रहे हैं।गत वर्ष भारत सरकार ने बेस्ट फिश फार्मर अवार्ड (इनलैंड)-2022 से सम्मानित किया था।इनका सपना रायबरेली को फिश हब बनाने का और प्रदेश में लगभग 25 हजार नए मत्स्य पालक तैयार करने का है। जिससे उत्तर प्रदेश का मत्स्य उत्पादन अगले 5 वर्षों में दोगुना हो सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button