
मिनेसोटा, अमेरिका में एक बेहद विवादित घटना ने देश भर में तूफान ला दिया है, जिसमें इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंट द्वारा रेनी निकोल गुड (37) नाम की महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 7 जनवरी 2026 को मिनियापोलिस की एक सड़कों पर हुई, और अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसने पूरे मामले को और अधिक जटिल बना दिया है।
नए वीडियो फुटेज में देखा गया है कि रेनी गुड अपनी एसयूवी में बैठी हैं, और एक ICE एजेंट उनके कार के पास पहुंचता है और बातचीत करने की कोशिश करता है। कुछ सेकंड बाद कार आगे बढ़ती दिखाई देती है और वीडियो में गोली चलने की आवाजें सुनाई देती हैं। वीडियो का यह नया एंगल ICE एजेंट की ओर से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है, जिसे व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों ने सेल्फ‑डिफेंस (आत्मरक्षा) का सबूत बताने की कोशिश की है।



