देशबड़ी खबर

सारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी संग मंदिर में किया दर्शन

लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं और अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। इसी बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल होने वाले लोकभा चुनाव में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी खड़ी हो रही हैं। RJD ने रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट से चुनाव में उतारा है। इस सीट से भाजपा ने  राजीव प्रताप रुडी को टिकट दिया है। इसका मतलब बिहार के सारण सीट पर भाजपा और राजद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। रोहिणी आचार्य ने पार्टी से टिकट मिलने के बाद अपनी माता राबड़ी देवी और पिता लालू यादव के साथ सोनपुर के हरिहर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना किया। मंदिर में बेटी संग दर्शन करने पहुंची बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में भाजपा पर निशाना साधा। आइए आपको बताते हैं कि राबड़ी देवी ने क्या कुछ कहा।

राबड़ी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी यादव ने इंडिया टीवी से बातचीत की। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि, ‘हम सभी लोग मंदिर में आए थे। बाबा भोलेनाथ हम लोगों पर ध्यान देते हैं। हम हमेशा बाबा की पूजा करने के लिए आते हैं।’ इसके बाद उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘हम लोग डरते नहीं हैं। पूरे बिहार की जनता जाग गई है। मोदी जी के झूठे वादे लोग समझ गए हैं। देश की जनता सब कुछ समझ गई है।’

उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें (NDA) बिहार में 4 सीट भी नहीं मिलेगी। मोदी को भगाना है। वो झूठे वादे करते हैं कि गरीबों को रोजगार मिलेगा। 10 साल में कहां चला गया मोदी जी का वादा।

गठबंधन का हर उम्मीदवार जीतेगा- राबड़ी

राबड़ी देवी ने यह भी दावा किया कि गठबंधन का हर उम्मीदवार जीतेगा। उन्होंने इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘गठबंधन के सभी उम्मीदवार जीतेंगे। हम लोगों ने बड़ी पूजा की है और बाबा ने हम लोगों को पूरा आशीर्वाद किया है।’

परिवारवाद पर क्या कहा?

सारण लोकसभा सीट से बेटी के चुनाव लड़ने पर राबड़ी यादव ने कहा कि, ‘कोई परिवार की बात नहीं है। बेटी दूसरे के घर की है। हर किसी का बेटा और बेटी चुनाव लड़ रहे हैं। क्या भाजपा में नहीं लड़ रहे हैं? भाजपा और जदयू में चाचा, चाची, काका, काकी, नाना, नानी हर कोई चुनाव लड़ रहा है, केवल RJD में ऐसा नहीं है।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button