बड़ी खबरविदेश

यूक्रेन पर रूस ने की अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक, एक ही रात में 728 ड्रोन और 13 मिसाइलों से हमला

यूक्रेनः रूस ने यूक्रेन पर 3 वर्षों में सबसे बड़ा हमला किया है। यह यूक्रेन पर रूस द्वारा किया गया सबसे ताजा और बेहद गंभीर हवाई हमला है। इस दौरान रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 728 ड्रोन और 13 मिसाइलों से हमला किया। यह अब तक के युद्ध में सबसे बड़े हमलों में से एक बताया जा रहा है। यह हमला मुख्य रूप से यूक्रेन को बड़ी क्षति पहुंचाने की रणनीति है। रूस ने इस हमले से यूक्रेन के ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स से जुड़े हिस्सों को धस्वस्त कर दिया है।

रूस ने जहां किया हमला, वहां की स्थिति

रूस ने यूक्रेन के लुत्स्क शहर पर हमला किया है। यह रणनीतिक रूप से यूक्रेन का अहम शहर है, जो पोलैंड और बेलारूस की सीमा के पास उत्तर-पश्चिम यूक्रेन में स्थित है। यहां यूक्रेनी सेना के हवाई अड्डे स्थित हैं। लुत्स्क से मालवाहक विमान और लड़ाकू विमान नियमित रूप से उड़ान भरते हैं। इसके अलावा रूस ने पश्चिम यूक्रेन के कई अड्डों को निशाना बनाया है। यह क्षेत्र विदेशी सैन्य सहायता की आपूर्ति के लिए केंद्र बिंदु है। वहां के हवाई अड्डे और गोदाम (डिपो) महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यहीं से हथियार और अन्य आपूर्ति देश के अन्य हिस्सों में की जाती है। इसलिए रूस ने बड़े पैमाने पर हमले करके यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को कमजोर करने की कोशिश की है, जिससे उनके ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को बाधित किया जा सके।

रूस के हमले के बीच अमेरिका दे रहा यूक्रेन को हथियार

रूस ने यह हमला ऐसे वक्त में तेज किया है, जब अमेरिका ने यूक्रेन को और हथियार देना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को हथियारों की सहायता देना बंद कर दिया था। मगर अब मेरिका ने यूक्रेन को दोबारा हथियार भेजना शुरू किया है, जिनमें 155 मिमी गोला-बारूद, एमएलआरएस (GMLRS) – निर्देशित बहुप्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली शामिल है। यह हथियार यूक्रेन की लॉजिस्टिक्स सप्लाई और रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button