देशबड़ी खबर

कार में रखकर 40km दूर गांव लाया शव, फेरों के वक्त साहिल को याद आई निक्की

श्रद्धा हत्याकांड, कंझावला कांड और अब निक्की हत्याकांड. निक्की की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी प्रेमी साहिल निक्की के शव को कार में डालकर 40 किलोमीटर दूर अपने गांव मित्राऊ तक ले गया. लेकिन, उसकी कोई जांच पड़ताल नहीं की गई. ऐसे में लोग दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं.

आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि निक्की की हत्या करने के बाद उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं था. हत्या करने के बाद उसने दोबारा शव को देखा तक नहीं.लेकिन, साहिल ने माना कि 10 फरवरी को जब वह शादी के लिए फेरे ले रहा था तो उस समय उसे निक्की की याद आ रही थी.

साहिल और निक्की ने एक ही कॉलेज में लिया था दाखिला

बताया जा रहा है कि साहिल और निक्की हर दिन एक ही बस में अपने-अपने इंस्टीट्यूट जाते थे. फिर दोनों में प्यार हो गया. साहिल ने फरवरी, 2018 में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में डी.फार्मा में एडमिशन ले लिया. निक्की ने भी यही एडमिशन ले लिया. फिर दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे. साहिल ने दिसंबर 2022 में साहिल ने किसी और लड़की से सगाई कर ली थी. शादी की डेट 10 जनवरी को तय हुई थी. साहिल ने निक्की को ये बात नहीं बताया था. बाद में निक्की को पता चल गया. दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर तकरार हुआ. तभी साहिल ने कार में रखे मोबाइल डेटा वायर से गला घोंटकर निक्की की हत्या कर दी. फिर उसी दिन घर जाकर उसने शादी रचा ली.

मित्रांव गांव का रहने वाला है साहिल

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 24 वर्षीय एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में बंद कर दिया और उसके बाद उसी दिन दूसरी महिला से शादी करने के लिए चला गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल गहलोत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना वेलेंटाइन डे के दिन सामने आई और आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार सुबह रेफ्रिजरेटर से 23-वर्षीया महिला का शव बरामद किया गया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button