देशबड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया, तलाश अभियान जारी

राजौरी/जम्मू। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाश अभियान जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन से जुड़े पैकेट से एके राइफल की कुछ मैगजीन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात नियंत्रण रेखा से सटे बेरी पाटन और सियोट के इलाकों में हवा में कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई, जिसके बाद व्यापक स्तर पर घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इस अभियान में एक ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहे। सूत्रों ने कहा, अब तक बरामद की गई चीजों में एके राइफल की कुछ मैगजीन, एक सील बंद डिब्बा और नकदी शामिल है। सूत्रों ने दावा किया कि क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है और कुछ और बरामदगी की उम्मीद है। एक अधिकारी ने कहा, हम केवल इतना बता सकते हैं कि एक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है और उससे भेजा गया बरामद कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button