देशबड़ी खबर

कुछ लोगों ने मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है, लेकिन हर भारतीय आज मेरा का सुरक्षा कवच है : पीएम मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें मारने के लिए भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है, लेकिन भारत के गरीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत हर भारतीय आज मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में इन लोगों ने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया और अब इन लोगों ने संकल्प ले लिया है – ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी।’

मोदी ने यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने मध्य प्रदेश सहित देश में उनके शासनकाल में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि देश एवं मध्य प्रदेश में हो रहे विकास प्रयासों के बीच आप सभी देशवासियों का ध्यान वह एक और बात की ओर खिंचना चाहते हैं। मोदी ने कहा, ‘‘हमारे देश में कुछ लोग हैं जो 2014 के बाद से ही यह ठान कर बैठे हैं और सार्वजनिक रूप से बोला भी है। उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है। उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इन लोगों का साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं और कुछ देश के बाहर भी बैठकर अपना काम कर रहे हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ये लोग लगातार कोशिश करते रहे हैं कि किसी तरह मोदी की छवि को धूमिल कर दें। लेकिन भारत के गरीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित, पिछड़े समेत हर भारतीय आज मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है और इसीलिए ये लोग बौखला गये हैं। ये लोग नये-नये पैंतरें अपना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 2014 में उन्होंने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया और अब इन लोगों ने संकल्प ले लिया है – ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’।’’ मोदी ने कहा, ‘‘इनकी साजिशों के बीच आपको एवं हर देशवासी को देश के विकास पर ध्यान देना है, राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देना है। हमें विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमि के गौरव को और बढ़ाना है। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसी संकल्प का ही एक हिस्सा है।’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button