उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित सपा मुखिया अखिलेश बोले- यूपी की जनता ने एक बार फिर नई राह दिखाई, नई आस जगाई

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नई राह दिखाई है, नई आस जगाई है. 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय की जीत है. उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं. ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ सौहार्द भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है. ये इंडिया गठबंधन और पीडीए एकता की जीत है.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि यह उस दलित-बहुजन भरोसे की जीत है, जिसने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी, अगड़ों में पिछड़े, सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है, जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन एवं आरक्षण का अधिकार देता है. यादव ने कहा कि ⁠ये नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है. ये नवयुवतियों-नवयुवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है. ⁠⁠ये किसान-मज़दूर-कारोबारियों-व्यापारियों की नई उम्मीदों की जीत है. ये सर्व समाज के सौहार्द-प्रिय, समावेशी सोच वाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है. ⁠कहा है कि ये निष्पक्ष, निष्कलंक मीडिया के निरंतर, अथक, निर्भय, ईमानदार प्रयासों की जीत है. ⁠ये संविधान को संजीवनी मानने वाले संविधान-रक्षकों की जीत है. ⁠

अखिलेश ने जारी बयान में कहा है कि ये लोकतंत्र के हिमायती-हिम्मती लोगों की जीत है. ⁠ये गरीब की जीत है. ये लोकतंत्र की जीत है. ⁠ये सकारात्मक राजनीति की जीत है. ⁠ये मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत है. ये INDIA की टीम और PDA की रणनीति की जीत है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाताओं ने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल. इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं. जनता जीतती रहे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button