आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

गायत्री शक्तिपीठ पर गणेश चतुर्थी पर हुई विशेष पूजा अर्चना

बरेली।आंवला

 

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

आंवला। तहसील आंवला के मोहल्ला गंज पुरैना रोड आंवला स्थित गायत्री शक्तिपीठ धाम पर गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया जिसमें डॉ विनीत विधार्थी दर्शन शास्त्री ने बताया कि भगवान गणेश देवों के देव है विध्न विनाशक है उनका सिर बड़ा है जो यह संदेश देता है कि हमारी सोच बड़ी होनी चाहिए बुद्धि कुशाग्र होनी चाहिए। भगवान गणेश का 1000 लड्डूओ व दुर्वा से अभिषेक किया गया पंचोपचार एवं पचाभिषेक कराया गया।

इस अवसर पर मुन्ना लाल श्रीवास्तव, सूजल, चिरौंजी लाल, रामजी मल शिक्षाविद, प्रखर विधार्थी, प्रज्ञा विधार्थी, सतेन्द्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि ने भाग लिया।

रामजी मल शिक्षाविद, प्रखर और मुन्ना लाल श्रीवास्तव के द्वारा मधुर संगीत भजन प्रस्तुत किए गये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button