देशबड़ी खबर

श्रीनगर: CRPF बंकर पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के बाहर हुई वारदात, 10 से ज्यादा घायल

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के बाहर सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 10 से 12 लोग घायल हैं।

लश्कर कमांडर उस्मान भाई हालही में हुआ था ढेर

हालही में खबर सामने आई थी कि श्रीनगर के खानियार इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उस्मान भाई को ढेर कर दिया था। आईजीपी कश्मीर वी के बिरदी ने लश्कर कमांडर उस्मान के मारे जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि उस्मान आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में शामिल था। वह गैर कश्मीरियों और सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल था। साथ ही वह इंस्पेक्टर मसरूर की हत्या में भी शामिल था।

श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।  मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी था और लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़ा था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button