उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुखिया योगी के साथ खड़े हुए यूपी के आकांक्षात्मक जिले, सोनभद्र में हुआ सर्वाधिक पौधरोपण

वृक्षारोपण अभियान-2023 में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ संग सभी आठों आकांक्षात्मक जिले साथ खड़े नजर आए। आमजन, सरकारी विभागीय कर्मचारियों आदि के सहयोग से इन आठों जिलों में 99 से 100 फीसदी तक पौधरोपण किए गए। वहीं सूबे में सर्वाधिक पौधरोपण भी इन्हीं आठ आकांक्षात्मक जिलों में शामिल सोनभद्र में किया गया। यहां महज एक दिन में एक करोड़, 24 लाख, 81 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। सर्वविदित है कि पीएम मोदी व सीएम योगी की जोड़ी आकांक्षात्मक जिलों में विकास की हरियाली लहलहाने को तत्पर है। इनकी इस विकासपरक सोच पर आमजन ने पौधरोपण के दिन भी मुहर लगा दी।

यूपी में सर्वाधिक पौधरोपण सोनभद्र में हुए

सोनभद्र यूपी के आठ आकांक्षात्मक जिलों में शामिल है। इसके संपूर्ण विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं। पिछले महीने 16 जून को ही सीएम ने यहां 414 करोड़ की 217 परियोजनाओं की सौगात देकर विकास की रफ्तार को और तेज करने का वायदा किया था। सीएम की विकास की इस सोच को सर्वव्यापी अभियान में सोनभद्र का साथ मिला। सोनभद्र में 22 जुलाई को सर्वाधिक पौधरोपण हुए। पूरे यूपी में जहां 30.21 करोड़ पौधरोपण हुए। वहीं सिर्फ सोनभद्र में ही 1 करोड़ 24 लाख 81हजार 413 पौधे रोपे गए। यहां पूरे 100 फीसदी पौधरोपण का लक्ष्य हासिल किया गया।

बलरामपुर में भी 28 लाख से अधिक पौधे लगाए गए

संख्या पर नजर डालें तो आकांक्षात्मक जिलों में सबसे कम पौधरोपण बलरामपुर में हुआ, लेकिन यहां भी 28 लाख 91 हजार 795 पौधे रोपे गए। बलरामपुर ने भी पूरे 100 फीसदी पौधरोपण का लक्ष्य हासिल किया। वहीं बलरामपुर, सोनभद्र, बहराइच, श्रावस्ती व चित्रकूट में पूरे 100 फीसदी पौधे लगाए गए, जबकि तीन जिले चंदौली, फतेहपुर व सिद्धार्थनगर में 99 फीसदी से अधिक पौधे लगाकर अपने जिलों को हरियाली से हरा-भरा रखने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिया। आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर भी सभी आकांक्षात्मक जिले तेजी फिर से पौधरोपण अभियान को गति देने के लिए कटिबद्ध हैं।

आकांक्षात्मक जिले  पौधरोपण
सोनभद्र 12481413
बहराइच 6820913
चित्रकूट 6256230
चंदौली 5260818
फतेहपुर 4098195
श्रावस्ती 3577788
सिद्धार्थनगर 3465764
बलरामपुर 2891795

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button