देशबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, 3 कोच के शीशे टूटे, PM मोदी दिखाने वाले थे वर्चुअल हरी झंडी

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में वंदे भारत पर पथराव हुआ है। इस पथराव की वजह से 3 कोच के शीशे टूट गए हैं। ये वही वंदे भारत ट्रेन है, जिसे 16 सितंबर को पीएम मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाने वाले थे। जिस समय पथराव हुआ, उस समय महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा था।

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में वंदे भारत ट्रेन पर ट्रायल रन के दौरान पथराव हुआ, जिसमें तीन कोच C2-10, C4-1, C9-78 के शीशे तोड़े गए हैं। इस ट्रेन को पीएम मोदी 16 सितंबर को वर्चुअल हरी झंडी दिखाने वाले थे। ये पथराव बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर किया गया है।

इस दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी बागबाहरा के निवासी हैं। जिनपर पुलिस ने रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज किया है।

RPF के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया है कि कल वंदे भारत ट्रेन जो 16 तारीख से चलने वाली है उसका ट्रायल रन था। महासमुंद से सुबह 7.10 पर ट्रेन निकली। 9 बजे के करीब बागबाहरा के पास कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया। ट्रेन में हमारी सपोर्टिंग पार्टी हथियार के साथ थी। उन्होंने सूचना दी। सूचना के बाद तुरंत एक टीम गई और उसने जांच की और पांच आरोपी पकड़े गए। पांच आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव है। ये पांचों बागबाहरा के हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button