उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के विरोध में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नरेट का फूंका पुतला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे पर मंगलवार को वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ पुलिस की तानाशाही, गलत कार्यशैली और वकीलों पर गैंगस्टर एक्ट की कारवाई को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ का पुतला फूंका और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

बता दें कि हापुड़ प्रकरण के बाद वकीलों ने सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई थी। जिसमें शासन की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। लेकिन उसके आगे अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। 
वहीं प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना है कि लखनऊ पुलिस वकीलों के ऊपर जबरदस्ती जमीन कब्जा करने और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने जा रही है। ऐसे में वकीलों में काफी ज्यादा रोष है। जिसको लेकर वकीलों ने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का पुतला फूंककर पुलिस को चेतावनी दी है।

लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पांडेय ने कहा कि पुलिस ने पहले भी वकीलों के ऊपर फर्जी मुकदमे लगाकर कार्रवाई की है। जिसका हम हमेशा विरोध करते आए हैं। वकील न्याय का देवता है और लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है।

वकील दबे कुचले को न्याय दिलाने का काम अधिवक्ता करता है इसीलिए पुलिस वकीलों से ऐसा व्यवहार करती है। इसी वजह से हमेशा पुलिस वकीलों को किसी न किसी बहाने फंसाने का काम करती है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस मनमानी करके सभी अधिवक्ताओं पर गैंगस्टर एक्ट में फंसाकर दबाना चाहती है। जिससे वकील कभी प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विरोध न कर सकें। उन्होंने बताया कि अगर अधिवक्ताओं पर कार्रवाई हुई तो आज तो सिर्फ पुतला फूंककर चेतावनी दी गई है। इसके बाद एक बड़ा आंदोलन अधिवक्ताओं की ओर से किया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button