अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रामलला के दर्शन करने पहुंचे 2 श्रद्धालुओं की अचानक हुई मौत, गर्मी से मंदिर में हो गए थे बेहोश

अयोध्या: राम मंदिर में दर्शन करने आए 2 श्रद्धालुओं की सोमवार को अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई. इसमें एक की पहचान 70 वर्षीय बनवारी लाल के रूप में हुई है. वे राजस्थान के रहने वाले थे. वहीं, दूसरी मौत 50 वर्षीय महिला की बताई जा रही है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि, इस घटना का कारण तेज धूप और गर्मी के साथ-साथ श्रद्धालु के द्वारा पानी न पीया जाना बताया जा रहा है.

अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई

बताया जा रहा है कि सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के लिए 20 लोगों के साथ बनवारी लाल भी आए थे. जब वह मंदिर परिसर से बाहर निकाले तो उनकी अचानक मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना मंदिर में दर्शन कर प्रसाद काउंटर पर पहुंची अचानक एक महिला बेहोश होकर गिर गई. इसके बाद वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें परिसर के निकट स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला श्रद्धालु के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण अभी तक उसके परिजनों के बारे में पता नहीं चल सका है. फिलहाल महिला श्रद्धालु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

रविवार को भी हुई एक मौत

बता दें कि रविवार को जगदीश सिंह रावत अपने परिवार के साथ अयोध्या में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे. हनुमान गढ़ी पर दर्शन करने के बाद अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वहीं बैठ गए, जिसके बाद वहां पर तैनात सिपाही ने जगदीश की तबीयत खराब होने की सूचना दी. मौके पर पहुंचे राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे और कटरा चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने जगदीश को तत्काल श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button