देशबड़ी खबर

Swara Bhasker: पति फहद के चुनाव हारने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, EVM पर उठाया सवाल

Swara Bhasker: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम लगभग सामने आ गए हैं। राज्य में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति ने प्रचंड जीत हासिल की है। दोपहर 3 बजे तक महायुति राज्य की 226 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार को बुरी हार मिली है। चुनाव में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद भी राज्य की अनुशक्ति नगर सीच से चुनाव हार गए हैं। परिणाम के बाद स्वरा और फहद ने EVM की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

किसे कितने वोट मिले?

चुनाव में एनसीपी की उम्मीदवार सना मलिक को 49341 वोट मिले और उन्होंने 3378 वोटों से चुनाव जीत लिया। वहीं, एनसीपी शरद पवार गुट के उम्मीदवार फहद अहमद दूसरे नंबर पर रहे और उनको 45963 वोट मिले। तीसरे नंबर पर मनसे के आचार्य नवीन विद्याधर रहे जिन्हें 28362 वोट मिले।

स्वरा ने क्या आरोप लगाया?

स्वरा भास्कर ने EVM पर सवाल खड़े करते हुए कहा- “पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे।” वहीं, फहद ने कहा- “16वें राउंड के बाद और सभी राउंड में लगातार बढ़त के बाद 99% चार्ज हो चुकी ईवीएम मशीनें खोली गईं। इसके बाद बीजेपी समर्थित एनसीपी (अजित पवार) की उम्मीदवार ने बढ़त बना ली। यह हेरफेर है। हम 16वें, 17वें, 18वें और 19वें राउंड की दोबारा गिनती की मांग करते हैं।”

अजित और शरद गुट का था मुकाबला

अणुशक्ति नगर सीट पर मुख्य मुकाबला शरद पवार गुट की एनसीपी-एसपी और अजित पवार गुट की एनसीपी के बीच था। एनसीपी-एसपी ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद को टिकट दिया था, जबकि एनसीपी ने यहां से वर्तमान विधायक और अपने दिग्गज नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया था। नवाब मलिक इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button