उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

श्रीमती कमला देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस।

बरेली।मीरगंज

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

मीरगंज।श्रीमती कमला देवी मेमो0 इंटर कॉलेज हुरहुरी में सर्वप्रथम माँ सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम व समस्त स्टाफ द्वारा पुष्प अर्पित कर  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन मनाया गया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन  के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया।इसके साथ ही विद्यालय स्टाफ की तरफ से कॉलेज के अध्यक्ष व प्रबंधक प्रेमपाल गंगवार को शाल पहनाकर व प्रबन्धिका को गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दी गयी।जिसके उपरांत  प्रबंधक ने समस्त स्टाफ को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।प्रबंधक प्रेमपाल गंगवार ने बताया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान व्यक्ति थे। वे देश के पहले उपराष्ट्रपति और स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने इसके अलावा, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति बनने से पहले वे एक दार्शनिक,शिक्षक और लेखक भी थे। इसके अलावा, उनके जन्मदिन 5 सितंबर को हर साल भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button