उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

श्री भूपालेश्वर महादेव मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्णाजन्माष्टमी का जन्मोत्सव

  • भगवान श्री कृष्ण और भगवान सालिग्राम का गाय के दूध से गोपाल सहस्र नाम मंत्रोच्चारण के द्वारा किया गया अभिषेक
  • मखाने, किशमिश, मिश्री, फलो व मिठाई का लगाया गया भोग

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


आंवला। नगर आंवला के मोहल्ला गंज शास्त्री गली के श्री भूपालेश्वर महादेव मंदिर पर श्री कृष्णाजन्माष्टमी का जन्मोत्सव बडे धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया गया जन्मोत्सव में मंदिर पर भगवान श्री कृष्णऔर भगवान सालिग्राम का देशी गाय के दूध से गोपाल सहस्र नाम मंत्रोच्चारण के द्वारा अभिषेक किया गया तथा अभिषेक के बाद मखाने, किशमिश, मिश्री, फलो व मिठाई का भोग लगाया गया। श्री कृष्णाजन्माष्टमी के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर पर भक्तों की भारी भीड मौजूद रही।

 

मंदिर के प्रबंधक पंडित आशोक शर्मा के द्वारा भगवान श्री कृष्ण व भगवान सालिग्राम का दूध, दही, शहद, देशी घी, शक्कर व गाय के दूध से गोपाल सहस्र नाम मंत्रोच्चारण के द्वारा अभिषेक किया गया । अभिषेक के उपरांत मखाने, किशमिश, मिश्री, फलो व मिठाई का भोग लगाया गया।

इस दौरान मंदिर पर सैकड़ों की संख्या मे नगरवासी मौजूद रहे तथा नगरवासियो ने भगवान श्री कृष्णाजन्मोत्सव मना आनन्द की अनुभूति प्राप्त की तथा अपने जीवन को सुखमय व समृद्ध वनाने को लेकर भगवान श्री कृष्ण से कामना व प्रार्थना की। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर वासियो द्वारा भजन संकीर्तन भी किया गया। शुभ मुहूर्त समय 12.00 पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आरती की गयी। मंदिर पर कार्यक्रम शाम 8.00 बजे से प्रारम्भ हो कर रात को 1.00 बजे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समाप्ति पर मंदिर पर मौजूद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अमित शर्मा, भुवनेश्वरी देवी, वेदप्रकाश उर्फ बेदी रामशरन खंडूजा, मंजू सक्सेना, अभय श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव , धर्मेन्द्र कुमार, हरेंद्र मीना, सविता मीना सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button