देशबड़ी खबर

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का भविष्य लोकसभा चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा: कुमारस्वामी

बेंगलुरु। कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार के स्थायित्व पर संदेह व्यक्त करते हुए जनता दल (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार का भविष्य लोकसभा चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बयान केवल राज्य में राजनीतिक स्थिति के उनके विश्लेषण पर आधारित है और इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

कुमारस्वामी ने कहा, मुझे नहीं पता कि (अगले विधानसभा) चुनाव पांच साल बाद होंगे, क्या कुछ हो सकता है, मैं नहीं जानता, देखते हैं। मैं इतना जानता हूं कि इस सरकार का भविष्य आगामी संसदीय चुनाव के परिणामों पर निर्भर करेगा। मैं कोई बात छिपाकर नहीं बोल रहा हूं और न ही मैं कोई भविष्यवाणी कर रहा हूं। यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए जद (एस) नेता ने कहा कि राज्य के घटनाक्रम को देखते हुए उनकी राय में राज्य की राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, मीडिया के मित्रों के मन में ऐसा कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि मैं किसी के साथ हाथ मिलाकर कुछ करने की योजना बना रहा हूं। यह मेरा अनुमान है, क्योंकि हम नहीं जानते कि क्या घटनाक्रम हो सकते हैं। कुमारस्वामी विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिरीक्षण बैठक में जद (एस) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सिर्फ 19 सीटें जीती हैं। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं।

कुमारस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो कोई भी पार्टी को आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करेगा, उसे एक अवसर दिया जाएगा। कुमारस्वामी ने कहा कि वह जद (एस) से जुड़ी देवेगौड़ा की पारिवारिक पार्टी की छवि को बदलना चाहते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button