खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

अर्शदीप के Wikipedia पेज पर खालिस्तान नाम जोड़े जाने पर IT मंत्रालय सख्त, उच्च-स्तरीय समिति करेगी पूछताछ

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की विकिपीडिया पेज पर खालिस्तान का नाम जोड़ने को लेकर भारतीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय गंभीर हो गया है। मंत्रालय ने अब इस मामले में भारत में विकिपिडिया के के अधिकारियों को तलब किया है। इसके साथ ही उनसे आईटी मिनिस्ट्री की तरफ से इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान से भारत की पांच विकेट की हार के बाद विकिपीडिया पेज पर कई बदलाव किए गए थे, जो सार्वजनिक तौर पर नजर आ रहे थे। हांलाकि बाद में इसे सुधारा गया।

भारत में विकिपीडिया के एग्सीक्यूटिव को समन भेजकर पूछा गया है कि आखिर उसकी साइट पर अर्शदीप सिंह के प्रोफाइललको खालिस्तानी संगठन से कैसे जोड़ा गया? आईटी मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति इस संबंध में विकिपीडिया के एग्सीक्यूटिव से पूछताछ करेगी। साथ ही कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी थमाया जा सकता है। ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया प्लेटफॉर्म से भारत सरकार ने पूछा है कि अर्शदीप सिंह के पेज से आखिर छेड़छाड़ कैसे हुई और उनके पेज की एंट्री कुछ इस तरह से एडिट कर दिया गया, जिससे उनके खालिस्तानी कनेक्शन होने के दावे किए जाने लगे।

एशिया कप में अर्शदीप से पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली का कैच छूट गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया ट्रोलर्स की तरफ से अर्शदीप की काफी ओलचना हुई थी। वहीं विकिपीडिया और सोशल मीडिया पर उनके खालिस्तान से जुड़े होने की बात लिखी गई। अर्शदीप के विकिपीडिया पेज एडिट कर लिखा गया, ‘अर्शदीप ने 2018 अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में खालिस्‍तान स्‍कवॉड की ओर से डेब्‍यू किया। इसके बाद जुलाई 2022 में वह खालिस्‍तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में आए। अगस्‍त 2022 में उनका नाम खालिस्‍तान एशिया कप स्‍कवॉड में जोड़ा गया।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button