उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सुब्रत राय सहारा के पार्थिव शरीर का आज लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार, सुबह दस बजे सहारा सिटी से निकलेगी अंतिम यात्रा

लखनऊः सुब्रत राय सहारा (Subrat Ray Sahara) का पार्थिव शरीर बुधवार शाम सहारा सिटी पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. कई राजनेताओं के साथ कई वीआईपी भी अंतिम दर्शन को पहुंच रहे हैं. गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार भैंसाकुंड में किया जाएगा. इससे पूर्व सुबह दस बजे सहारा सिटी से अंतिम यात्रा रवाना होगी. इसमें परिजनों के अलावा कई वीआईपी और बड़ी संख्या में सहारा ग्रुप के अफसर व कर्मचारी भाग लेंगे.

सहारा सिटी में बुधवार शाम को जैसे ही सुब्रत राय सहारा का पार्थिव शरीर लाया गया कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया. इस दौरान कई राजनेता और वीआईपी भी अंतिम दर्शन को पहुंचे. वहीं, सहारा परिवार की ओर से अंतिम दर्शन को आने वाले लोगों की सुविधा के लिए वाहन और चाय पानी आदि की व्यवस्था की गई.

गुरुवार सुबह दस बजे उनका पार्थिव शरीर सहारा सिटी से भैंसाकुंड ले जाया जाएगा. सुबह दस बजे अंतिम यात्रा रवाना होगी. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है. ऐसे में पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. कई वीआईपी के आने की भी संभावना है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button