उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है डबल इंजन सरकार की जीतः योगी

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी बधाई
  • सुरक्षा-सुशासन व जनकल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है यह जीत
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी-एनडीए की जीत पर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई भी दी।

पीएम मोदी के यशस्वी नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है यह जीत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है।

बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट के जरिए एक बार फिर सचेत किया कि बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button