देशबड़ी खबर

भारत को दुनिया ने किया सलाम, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर NASA ने भी दी ISRO को बधाई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज बुधवार को इतिहास रच दिया. भारत ने वो कर दिखाया जिसे आजतक कोई और देश नहीं कर सका था. भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया. जानते हैं कि भारत की उपलब्धि पर दुनिया ने क्या कहा और सुना.

चंद्रयान-3 की कामयाबी पर विदेशी मीडिया की ओर से भी कई तरह प्रतिक्रिया दी गई है. अमेरिकी वेबसाइट न्यूयॉर्क टाइम्स और ऑस्ट्रेलियाई न्यूज साइट एबीसी डॉट नेट ने इस खबर को लीड लगाया है जबकि पाकिस्तान की प्रतिष्ठित डॉन डॉट कॉम ने इस कामयाबी को तीसरे नंबर पर जगह दी है.

  • बीबीसी ने चंद्रयान की सफलता पर लिखा- India makes history as Chandrayaan-3 lands near Moon’s south pole
  • वहीं वाशिंगटन पोस्ट लिखता है- India lands a spacecraft softly on the moons surface
  • न्यूयॉर्क टाइम्स बड़े फोटो के साथ लिखता है, In Latest Moon Race, India Lands First in Southern Polar Region.
  • द गॉर्जियन ने भी चंद्रयान की तारीफ करते हुए लिखा- India lands spacecraft near south pole of moon in world first..
  • सीएनएन ने लिखा है- India makes historic moon landing जबकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत की कामयाबी को ऐतिहासिक बताते हुए लिखा- In Latest Moon Race, India Lands First in Southern Polar Region
  • वहीं अलजजीरा ने भारत की सफलता पर लिखा है- India moon landing live news: Chandrayaan-3 makes space history

चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दौरान पीएम मोदी भी साउथ अफ्रीका से जुड़े. पीएम मोदी ने इस कामयाबी को ऐतिहासिक बताया है. पीएम मोदी ने कहा-हर देशवासी की तरह मेरा मन भी चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था. नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है. यह क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है. चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर ली. इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बन गया. इससे पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर कहा कि भारत अब चांद के साउथ पोल पर है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button